News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Encounter News। कुशीनगर में गौ तस्करो की खैर नहीं! पुलिस मुठभेड़ में दो तस्करो को लगी गोली कुल तीन गिरफ्तार, तीस गो वंश बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 3, 2024  |  7:20 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Encounter News। कुशीनगर में गौ तस्करो की खैर नहीं! पुलिस मुठभेड़ में दो तस्करो को लगी गोली कुल तीन गिरफ्तार, तीस गो वंश बरामद

Encounter in Kushinagar/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर तैयारियों के बीच कुशीनगर पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी है. रात के अँधेरे में अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने वही “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस को चकमा देने के लिए इस बार गौ तस्करो ने दिन का सहरा लिया लेकिन अफ़सोस कामयाबी हासील नहीं हुए हासील हुई तो सिर्फ पुलिस की गोली।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस को सुचना मिली की कुछ लोग ट्रक कंटेनर से अवैध तरीके से गोवंशीय पशुओं को गोरखपुर के तरफ से बिहार ले जाये जा रहे है इस सूचना पर जिले की तरयासुजान व कोतवाली पडरौना, सेवरही, तमकुहीराज, स्वाट व साईबर की संयुक्त पुलिस टीम ने यूपी बिहार बॉर्डर स्थित बहादुपुर चौकी के पास गाड़ाबन्दी कर गाड़ियों चेकिंग शुरू कर दी इसी दौरान पुलिस को सामने से एक ट्रक कंटेनर आते हुए दिखाई दी जिसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां दागी. जिसमे दो तस्कर घायल हो गए वही ट्रक में सवार एक और तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसके अलावा पुलिस ने ट्रंक कन्टेनर नं0 UP23T8461 से 30 गोवंशीय पशु (बैल), दो देशी तमंचा 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर व दो खोखा कारतूस तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया है.

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए पशु तस्करो की पहचान जुनैद उर्फ जुबेर थाना बैरमपुरी जनपद मेरठ तथा नसीम थाना काट जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है वही इनके एक अन्य गिरफ्तार साथी की पहचान विलाल कोतवाली अमरोहा के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक तीनो गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी है जिनके विरुद्ध कुशीनगर जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी अभियोग पजीकृत है।

आपको बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह , प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ला थाना को0 पडरौना, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साईबर सेल, प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय थाना सेवरही, प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज, उप निरीक्षक आलोक यादव प्रभारी स्वाट मय टीम, व0उ0नि0 श्याम लाल निषाद, उ0नि0 प्रभात कुमार यादव, उ0नि0 अमित सिंह, उ0नि0 पंकज यादव, उ0नि0 उपेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ने पुलिस को मिली इस सफलता में अपना अहम रोल अदा करते हुए 30 गोवंशीय पशुओ को तस्करो के चंगुल से आजाद कराया है.

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने पच्चीस हजार रुपए का ईनाम दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking