News Addaa WhatsApp Group

Christmas Celebration: क्रिसमस पर रचनात्मक कार्यों की धूम, विशेष प्रार्थना में कोविड से मुक्ति की हुई कामना

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 25, 2021  |  3:34 PM

834 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Christmas Celebration: क्रिसमस पर रचनात्मक कार्यों की धूम, विशेष प्रार्थना में कोविड से मुक्ति की हुई कामना

सपहा/कुशीनगर। क्रिसमस पर्व नगर के धर्मोदय विद्या विहार में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। परिसर में स्थित गिरजाघर में विशेष प्रार्थना कर शांति व खुशहाली और कोविड-19 से मुक्ति की कामना की गई।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इस अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर छात्रों से सांता व प्रभु ईसा मसीह के तस्वीरों को बेहद आकर्षक ढंग से उकेरा। अनेक छात्रों ने सुंदर क्रिसमस ट्री और सांता के वेश में प्रस्तुत होकर सबका मन मोह लिया। सीनियर छात्रों ने कहानी और कविताएं सुनाई व लेख लिखे।

प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू और सिस्टर ने लोगों का स्वागत किया। पर्व की बधाई व शुभकामना दी। फादर मैथ्यू ने कहा कि इस पुनीत पर्व पर सभी को गरीब, पीड़ित व असहाय लोगों की सेवा करना और सभी को शिक्षा देने का संकल्प लेना चाहिए। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर चन्द्रकांत श्रीवास्तव, सिस्टर नेवेल, सिस्टर रुबी, सिस्टर मैरीन,निधि,नम्रता लक्ष्मी, कलीमुल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking