कुशीनगर। जिले की चौराखास पुलिस ने पिछले दिनों हुए चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी गए समानों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बता दे,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना चौराखास प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव,उप निरीक्षक सुशील चौरसिया आरक्षी विशाल यादव,आरक्षी नन्दकिशोर सिंह,की टीम ने बड़हरा चौराहा के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत पर चोरी के एक मुकदमे में चोरी गयी एक अदद घण्टा पीली धातु का,एक अदद घड़ी घण्टा पीली धातु,दो अदद गिलास स्टील की,दो बण्डल तार फ्लेक्सिबल केवल 0.75MM व चोर नुरुद्दीन शाह पुत्र नसरुल्लाह साकिन बदुरांव थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…