Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

CSK v/s PBKS :- “चहर का कहर” चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 16, 2021, 10:53 PM IST • अब तक 787 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2021 सीजन में अपना पहला मैच जीत लिया है। अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया। CSK की पंजाब के खिलाफ पिछले 10 मैच में यह 8वीं जीत है। चेन्नई टीम 2 में से एक मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 107 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। मोइन अली ने 31 बॉल पर सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 33 बॉल पर 36 रन बनाए।

धोनी ने चेन्नई के लिए 200वां IPL मैच खेला

धोनी ने चेन्नई टीम के लिए IPL में 200वां मैच खेला। बतौर कप्तान टूर्नामेंट में यह उनका 190वां मैच रहा। इसमें उन्होंने 111 मैच जीते, जबकि 79 में हार मिली। बतौर कप्तान धोनी का जीत का सक्सेस रेट 58.51% का रहा है |

दीपक ने ढहाया पंजाब का बैटिंग ऑर्डर

चेन्नई की इस जीत में दीपक चाहर ने भी अहम रोल अदा किया जिन्होंने पहली पारी में मात्र 13 रन खर्च कर चार विकेट लिए थे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi