News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 4, 2026  |  4:28 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
  • मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान को 10-2 से दी मात

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के बोधीछपरा गांव निवासी पहलवान विशाल यादव ने मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल स्कूली गेम्स में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 55 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन एसजीएफआई (SGFI) के लिए हुआ है।

आपके लिए और..- पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का...

शनिवार को मध्यप्रदेश के गोविंद नगर, पिपरिया में आयोजित प्रतियोगिता में विशाल यादव ने पहली कुश्ती में हरियाणा के बादल पहलवान को बाईफाल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मध्यप्रदेश के अमित पहलवान को 10-2 के अंतर से चित्त कर खिताब अपने नाम कर लिया।

विशाल की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनके पिता महंथ यादव, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, पहलवान मुकेश यादव, बबलू यादव पहलवान और सोनू यादव समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने से चंद कदम दूर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
थाने से चंद कदम दूर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सप्ताहभर में थाने व सीओ कार्यालय के पास दूसरी…

पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,
पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,

कुशीनगर। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को तरयासुजान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking