News Addaa WhatsApp Group

डा.अम्बेडकर समाज सुधार समिति ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2024  |  6:15 PM

9 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डा.अम्बेडकर समाज सुधार समिति ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन
  • दलितो पर उत्पीड़न बंद करने की मांग

खड्डा/कुशीनगर। डा० भीमराव अम्बेडकर समाज सुधार समिति तहसील इकाई खड्डा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आए दिनों अपने जिले के अन्य- अन्य जगहों पर दलित समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार एवं डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमाओं को उपद्रवियों द्वारा खंडित किए जाने को लेकर सदर विधायक विवेकानंद पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की मांग की।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

डा. भीम राव अम्बेडकर समाज सुधार समिति के पदाधिकारियों ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने दलित समुदाय पर हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न को बंद करने, उपद्रवी तत्वों द्वारा जनपद के अन्य हिस्से में डा.साहब की प्रतिमा को खंडित करने का घृणित कार्य करने वाले अराजकतत्वों पर कठोर कार्रवाई करने एवं नगर पंचायत खड्डा में यथा शीघ्र बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने हेतु निवेदन किया। साथ ही नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरगटिया निवासी मनोज कुमार भारती लगभग दो माह से लापता हैं लेकिन पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है, इसको भी विधायक के संज्ञान में लाया। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, बीएसपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुभाष गौतम , संदीप कुमार गौतम, विजय कुमार गौतम, पारस प्रसाद, शंभू गौतम, नौमी प्रसाद, उमेश कुमार, बिकाऊ प्रसाद , बलवंत प्रसाद, नरसिंह प्रसाद गौतम, दिनेश गौतम, छट्ठू प्रसाद निराला, सत्ती गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking