News Addaa WhatsApp Group Join करें

डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 4, 2026  |  4:42 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति

मथौली बाजार कुशीनगर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता एवं शोधकर्ता शिव नाथ चक्रवर्ती द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में गणित किट के प्रभाव पर किया गया शोध प्रबन्ध पूर्ण कर लिया गया है। आज शोधकर्ता ने इस शोध प्रबन्ध की एक-एक प्रति जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वंदिता श्रीवास्तव एवं डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अनिल कुमार सिंह को गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति ससम्मान भेंट की ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

शोध का शीर्षक “जनपद कुशीनगर के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के गणित किट में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कक्षा शिक्षण में गणित किट के उपयोग का विद्यार्थियों के गणित विषय की शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन” है। यह शोध डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सत्र 2025-26 के अंतर्गत संपन्न हुआ है। शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार: सांख्यिकीय विश्लेषण से सिद्ध हुआ कि गणित किट में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे कक्षा 1 और कक्षा 2 के विद्यार्थियों के गणित प्राप्तांकों में सकारात्मक और अत्यंत महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

प्रशिक्षित शिक्षकों की कक्षाओं में विद्यार्थियों के अंकों का प्रसरण काफी कम पाया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि गणित किट के प्रयोग से कमजोर व पिछड़े बच्चे भी मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं और व्यक्तिगत अधिगम स्तर का अंतर कम हो रहा है।शोध के परिणाम यह साबित करते हैं कि रटने की प्रणाली के बजाय ठोस अधिगम सामग्री के माध्यम से ‘मूर्त से अमूर्त’ दिशा में सीखना बच्चों के लिए अधिक रुचिकर व प्रभावकारी है।
शोध में यह संस्तुति की गई है कि जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं संविलयन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए गणित किट आधारित प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए तथा दैनिक समय-सारणी में किट आधारित खेल-गतिविधियों के लिए समय निर्धारित किया जाए।

अधिकारियों ने इस शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक अत्यंत प्रासंगिक एवं सराहनीय कदम बताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking