अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार में स्थित डी०ई०एजुकेशन सेन्टर मे अध्यनरत दो छात्रों का इंडियन आर्मी में सलेक्शन होने पर डी०ई०एजुकेशन के डायरेक्टर देवेन्द्र सर ने सम्मान सभा का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया।
बतादे कि क्षेत्र के अभिषेक प्रजापति पुत्र भगवान प्रजापति निवासी सेंदुआर इनकी पोस्टिंग इंडियन आर्मी जम्मू कश्मीर में क्लर्क पद पर हुआ और साथ ही मोहित प्रजापति पुत्र रामहजुर प्रजापति निवासी बेन्दुआर इनकी भी पोस्टिंग क्लर्क पद पर इंडियन आर्मी अरुणांचल प्रदेश में हुआ है।इन दोनों बच्चो को देवेन्द्र सर ने माल्यार्पण कर इनका स्वागत किया।
उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जो छात्र अपना लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ते हैं सफलता उनकी कदम चूमती है। इस मौके पर रामा सर इशांत सर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…