News Addaa WhatsApp Group

डी०जे०की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 20, 2025  |  5:36 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डी०जे०की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। थाना अहिरौली बाजार की पुलिस टीम ने शनिवार को डी०जे० की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरी के सामान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग...

प्राप्त सूचना के मुताबिक गोलू उर्फ अमन शर्मा पुत्र राजकेश्वर शर्मा निवासी मुजडिहा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर जो मुजडिहा चौराहे पर गोलू डी०जे० साउण्ड का दूकान चलाता है। पिछले कुछ दिनों से उसकी दुकान बंद थीं बीते दिनांक 15/09/2025 की शाम जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि पीछे की दरवाजे की कुंडी हटाकर अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुस कर उसमें रखे 10 स्पीकर साउण्ड,15-800 B डी०जे० प्लस कम्पनी तथा 2 स्पीकर अहुजा 1000 वाट का व 2 मशीन एक्सचेंजर कम्पनी का चोर चुरा कर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में गोलू ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। उसके तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी।

थाना अहिरौली बाजार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या से 315/2025 धारा 305 (A) भारतीय न्याय सहिंता से संबंधित अभियुक्त अमर कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी बरवा बाबू थाना अहिरौली बाजार,सूरज साहनी पुत्र स्व: रामरुप साहनी निवासी बलुआ,प्रिंस सहानी पुत्र चन्द्रहास साहनी निवासी रिठियां थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आठ स्पीकर,2 मिक्सर मशीन 1000 डीवी,2 मिक्सिंग मशीन,दो आडियो स्पीकर,दो पेचकस एक टार्च की बरामदगी की।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबें ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबें, उपनिरीक्षक गिरजेश यादव, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल अनिल यादव, सर्वेश यादव, पंकज कुमार गौड़ शामिल रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking