News Addaa WhatsApp Group

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 20, 2025  |  9:18 PM

259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण

खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में शनिवार को खड्डा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए यथासंभव मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 94 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 83 मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने हेतु सौंपा गया विभागवार विवरण में राजस्व विभाग से प्राप्त 38 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं पुलिस विभाग से 16, पुलिस व राजस्व के संयुक्त 7 तथा विकास विभाग से 9 शिकायतों में तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से प्राप्त 24 शिकायतों में से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष मामलों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण कर राहत प्रदान की गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया है कि अलाव जलाने एवं रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र सहित समस्त ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की वर्तमान स्थिति का विस्तृत विवरण शीघ्र तैयार करने तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बार संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को तहसील के दक्षिणी गेट को खोलने, तहसील में आवश्यक रूप से ग्राम न्यायालय की स्थापना की मांग की। जिलाधिकारी ने दोनों मामलों में सहानुभूति पूर्वक कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देशित किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा राकेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, हनुमानगंज संजय कुमार सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking