News Addaa WhatsApp Group

व्यापारी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग, पत्नी को नौकरी व पचास लाख रूपये की भी मांग!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 30, 2021  |  5:41 PM

618 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
व्यापारी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग, पत्नी को नौकरी व पचास लाख रूपये की भी मांग!

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गोरखपुर में हुए व्यापारी की निर्मम हत्या पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कुशीनगर के जिला अध्यक्ष ने गहरा दुख जताते हुए मृत व्यापारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया और जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से इस घटना की जांच करने की मांग की। इसके साथ ही घटना में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने व जेल भेजने की भी मांग की है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

जिला अध्यक्ष पंकज पोद्दार ने अपने आवास पर गोरखपुर में हुए घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह व्यापारी अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है तथा परिवार बिखर गया है।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से विनम्र आग्रह है किया है कि उनकी विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी व कम से कम 50 लाख रुपया उनकी पत्नी और उनके माता-पिता के नाम से जमा कराने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजा जाना चाहिए जिससे कि आमजन में कानून के प्रति यह धारणा बन सके कि कानून सभी के लिए एक जैसा होता है। इस अवसर पर मिलन विश्वास, दीपक अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास चौरसिया, अवधेश जायसवाल, पप्पू गुप्त आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking