News Addaa WhatsApp Group

Deoria News/देवरिया: शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन के घर दो बच्चों को लेकर पहुंची महिला, कहा- दूल्हा मेरा पति है

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2022  |  10:40 AM

962 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Deoria News/देवरिया: शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन के घर दो बच्चों को लेकर पहुंची महिला, कहा- दूल्हा मेरा पति है

देवरिया। हेतिमपुर गांव में बुधवार देर शाम आ रही बरात में दूल्हे के पहुंचने से पहले ही उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर पहुंच गई। जब उसने हकीकत बताई तो रिश्तेदार खिसकने लगे। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रोकवा दी।

आज की हॉट खबर- “अंधेरे से उजाले तक: भैरव नगर विद्युत उपकेंद्र ने फिर...

महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर गांव में बुधवार को झारखंड से युवक बरात लेकर आ रहा था। उसके पहुंचने से कुछ ही समय पहले उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर दुल्हन के घर आ धमकी। यहां दुल्हन के घर शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। सबको बरात आने का इंतजार था। पहले उसने दूल्हे का विवरण पूछा। जानकारी लेकर वह आक्रामक हो गई। उसने कहा कि जो दूल्हा यहां बरात लेकर आ रहा है, वह उसकी पत्नी है। और ये दोनों बच्चे उसी के हैं। यह बात सुनकर दरवाजे पर जुटे रिश्तेदार और गांव वाले भी भौचक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझाबुझाकर शादी को रोकवा दिया। जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर में जिस लड़की से शादी कराई जा रही थी, उसका सगा मामा ही अगुवा था। उसने यहां बताया था कि युवक की शादी नहीं हुई है। इस मामले में हेतिमपुर के प्रभारी चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्य ने बताया कि हेतिमपुर में झारखंड से बुधवार की शाम बरात आ रही थी। झारखंड से पहुंची महिला सहित सबको समझाकर घर भेज दिया गया है। शादी नहीं हुई।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking