कसया/कुशीनगर । कसया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में बारहवें वर्ष दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास संघ एवं पतालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य संत बालक दास महाराज ने श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए भरत चरित्र का वर्णन किया। बालक दास ने कहा कि ननिहाल से अयोध्या आने पर जब भरत जी को माता कैकेयी के कारण भ्राता राम के वन गमन, पिता दशरथ के स्वर्गवास और स्वयं के राज्याभिषेक की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल ही राम जी के साथ हुए अन्याय का विरोध किया और न सिर्फ राजगद्दी का त्याग किया अपितु आजीवन अपनी माता को माँ शब्द से संबोधित न करने का व्रत लिया। उन्होंने पुत्र धर्म का निर्वहन करते हुए पिता दशरथ का अंतिम संस्कार किया और मुनि वशिष्ठ, सुमंत सहित माताओं और अयोध्या वासियों के साथ भ्राता राम जी को पुनः अयोध्या लाने हेतु चित्रकूट प्रस्थान किया। पिता के वचन से बधे राम जी के वापस न आने पर उनकी चरण पादुका को सिहांसन पर रखकर राज्य का संचालन किया। ये सोचकर कि राम जी वन में जमीन पर सोते होंगे भरत जी ने राज परिवार से निकलकर नंदीग्राम में कुटिया बनाई और वनवासी की भांति जीवन व्यतीत करते हुए जमीन में एक फुट गढ्ढा करवाकर उसमें शयन किया जिससे वे राम जी के नीचे सो सकें। कथा के माध्यम से बालक दास महाराज ने बताया कि भरत जी त्याग के प्रतिमूर्ति हैं, अन्याय के विरोधी हैं। उनका जीवन धन्य है, वे अद्वितीय हैं और उनका चरित्र सदैव धारण करने के योग्य है। बालक दास महाराज व साथी कलाकारों ने भरत चला रे अपने राम को मनाने, राम को मनाने अपने स्वामी को मनाने, अपने राजा को मनाने व शीश पर खड़ाऊँ धरे अखियों में पानी, राम भक्त ले चला रे नाम की निशानी से इत्यादि गीतों के माध्यम से समस्त श्रोताओं व भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया। कथा में सच्चिदानंद के संयोजन में चित्रकूट में राम भरत मिलाप से सम्बंधित झांकी निकाली गई।
कथा का प्रारम्भ यजमान मनीष श्रीवास्तव द्वारा यज्ञाचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया। यज्ञ मंडप परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं से भरा रहा।
इस अवसर पर महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण, बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, इन्द्र मिश्र, सुरेश गुप्त, मणि प्रकाश यादव, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 प्रतिभा तिवारी, वीना गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, सुमित्रा देवी, दुर्गावती देवी, मालती देवी, रामजी शरण, सीताराम दास सहित अधिकांश संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…