कसया। मंगलवार को कसया विकास खंड के ग्राम चकदेइया व विकास खंड पडरौना के ग्राम धर्मपुर खुर्द और ग्राम धर्मपुर बुज़ुर्ग मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल मे स्वास्थ्य,शिक्षा, क़ृषि, बाल पुष्टाहार, आपूर्ति आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों व लोगो को योजनाओं के बारे मे बताया गया।कार्यक्रमों मे मुख्य अतिथि के रूप मे कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक शामिल हुए।
विधायक श्री पाठक ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिया जा रहा है।मुख्य अतिथि विधायक पी.एन पाठक द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई व शिशुओं को अन्नप्रासन कराया गया।इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित जनता मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…