News Addaa WhatsApp Group Join करें

“देशभक्ति में डूबा डांस” — कुशीनगर में एसएचओ अमित शर्मा बने स्वतंत्रता दिवस समारोह की शान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 15, 2025  |  3:17 PM

278 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“देशभक्ति में डूबा डांस” — कुशीनगर में एसएचओ अमित शर्मा बने स्वतंत्रता दिवस समारोह की शान
  • वर्दी में तिरंगे का रंग, कदमों में देश का जुनून… अमित शर्मा का अंदाज़ देख गूंज उठा कसया थाना परिसर

कुशीनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कसया थाना परिसर में आयोजित समारोह में इस बार कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला। ध्वजारोहण के बाद जैसे ही देशभक्ति गीतों की धुन बजी, प्रभारी निरीक्षक कसया अमित शर्मा ने अपनी वर्दी में देशप्रेम के रंग में सराबोर होकर ऐसा जोशीला डांस किया कि पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

इंस्पेक्टर अमित शर्मा का यह डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति उनके अटूट प्रेम और समर्पण की झलक थी। उनकी हर लय में देश के प्रति गर्व, हर कदम में देशभक्ति का जुनून झलक रहा था। पुलिस टीम के अन्य जवान भी उनके साथ कदमताल करते हुए इस उत्साह में शामिल हो गए।

थाना परिसर में मौजूद लोगों ने कहा — “जब एक पुलिस अधिकारी इस तरह तिरंगे के रंग में रंग जाता है, तो डांस भी देशभक्ति का प्रतीक बन जाता है।”
लोगों ने इंस्पेक्टर अमित के इस अंदाज़ की जमकर सराहना करते हुए उन्हें “वर्दी का असली हीरो” बताया।

देशभक्ति गीतों से गूंजते परिसर में वर्दी और तिरंगे का यह संगम देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking