कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग, मठिया व परवरपार गांवों के मलिन बस्तियों में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित जाति बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम में दलित समाज के लोगो से मिलकर संवाद स्थापित किया। इस दौरान सांसद श्री दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के विषय में जानकारी दी तथा उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया तथा जनपद व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को कैम्प लगा कर सभी समस्याओं को जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। सांसद से ग्रामवासियों ने
क्षतिग्रस्त सड़क व जलनिकासी का समुचित प्रबंध कराने की मांग की। जिस पर सांसद ने तत्काल संबंधित अधिकारी को अभिलंब इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री दुबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आम जनता के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को पहुंचाने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। संबंधित विभागों के विभाग एवं अधिकारी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं जाने को निर्देशित किया । केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी की सरकार का इस संकल्प की पूर्णता हेतु हम सब प्रतिबद्ध हैं,कि गरीब और अशहायों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें बिना किसी रूकावट प्राप्त हो। यही सरकार की पहली प्राथमिकता है। संचालन महामंत्री अजय शर्मा और अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव , वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया,कार्यक्रम प्रभारी धन्नजय त्रिपाठी ,रामानुज मिश्रा, संतोष दुबे,सभासद दिलीप वैश्य, विनोद तिवारी, आदित्य तिवारी रवि, राणा राव, प्रदीप दुबे,ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, मुकेश राव,अजय पाण्डेय, राजीव सिंह, बृज किशोर तिवारी,नायक मिश्रा, सर्वेश त्रिपाठी, राकेश वर्मा, उदयभान मिश्रा, बाके राव रामप्रसाद, बाके शर्मा, राजेश राव उमेश राव, बलराम राव, मनोज प्रसाद, शैलेंद्र, गोपेश्वर त्रिपाठी पार्टी पदाधिकारी गण,सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष गण सहित दलित समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…