News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 21, 2026  |  5:11 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया सहित विभिन्न जनपदों से आए 50 प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, मांसपेशियों और फिटनेस का दमदार प्रदर्शन किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्रतियोगिता को चार भार वर्गों में बांटा गया था। निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

वर्गवार विजेता –
60 किलो भार वर्ग – प्रथम स्थान – सरवर आलम, महराजगंज
65 किलो भार वर्ग – प्रथम स्थान – सोहन, कुशीनगर
70 किलो भार वर्ग – प्रथम स्थान – अमन कुमार, सरदारनगर
80 किलो भार वर्ग – प्रथम स्थान – सौरभ मिश्र, गोरखपुर

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका अमरदीप पाठक गाजीपुर व दीपांकर आर्या गोरखपुर ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को आयोजक विवेक राय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking