News Addaa WhatsApp Group Join करें

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर बाँसी नदी के तट पर और रामघाट पर आज श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2021  |  6:24 PM

789 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर बाँसी नदी के तट पर और रामघाट पर आज श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान WhatsApp
Responsive image

जटहा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जिले के विकास खण्ड विशुनपुरा के बाँसी धाम व राम घाट पर लगे कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए रात से ही पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए घाटो पर लगाए गए पुलिस जवानों की स्वयं निगरानी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाँसी व राम घाट पर श्रद्धालु गुरुवार की शाम से ही जुटने लगे थे। देर रात्रि तक हजारो श्रद्धालुओं का झूंड बाँसी व राम घाट के किनारे पहुंचना प्रारम्भ कर दिए थे। इस पर्व के अवसर पर स्नान घाटों पर जाने वाले रास्ते एवं घाटों पर विशेष सतर्कता बर्ती जा रही थी ।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

इसको लेकर नदी घाटों पर पडरौना कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह व बाँसी चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश अपने पुलिस बल के साथ तैनात व गस्त करते नजर आये। साथ ही घाटों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर सिंघापट्टी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह द्वारा घाटों पर बैरीकेडिंग, सड़कों पर प्रकाश, घाट पर अस्थायी शौचालय, की ब्यवस्था किया गया था। जहां प्रशासन द्वारा जगह जगह बैरिकेटिंग कर मेले में जाने वाले वाहनों को रोकने का कार्य किया जा रहा था।व प्रशासन द्वारा बार आगाह किया जा रहा था कि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में नहीं जायें । वहीं इस बार कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर, महिला, पुरूष, वृद्ध और बच्चे सभी के सभी आस्था और श्रद्धा की डुबकी पर डुबकी लगाने में मगन थे। इस मौके पर पडरौना कोतवाली पुलिस व महिला पुलिस जो क्रमशः।एसआई नागेन्द्र सिंह ,एसआई रामचन्द्र कुमार ,एसआई बाँसी चौकी वेदप्रकाश सिंह कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार व ग्राम प्रधान गम्भीरिया बबलु कुशवाहा, शैलेन्द्र यादव ,जामवन्त यादव ,देवीकान्त पाण्डेय।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking