हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चीनी मिल में कार्यरत 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सोमवार को मंडलीय उपश्रमायुक्त गोरखपुर क्षेत्र शक्ति सेन मौर्य की अध्यक्षता में चीनी मिल में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 121 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और निश्शुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गई। उपश्रमायुक्त गोरखपुर शक्ति सेन मौर्य ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर मिल जीएम आर के गुप्ता,रविन्द्र पांडेय,श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय,शशिशेखर मिश्र चिकित्सा अधिकारी डॉ सौम्या द्विवेदी सहित श्रम विभाग,चिकित्सा विभाग के कर्मचारी एवं चीनी मिल के श्रमिकगण उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…