News Addaa WhatsApp Group Join करें

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 12, 2026  |  8:06 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक WhatsApp
Responsive image
  • तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा लाभ

खड्डा, कुशीनगर। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शनिवार को तहसील सभागार खड्डा में फसल क्षति मुआवजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान योजना के अंतर्गत मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने 100 किसानों को प्रतिकात्मक चेक प्रदान कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

नारायणी नदी में जलस्तर बढ़ने से खड्डा क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए स्थानीय तहसील प्रशासन ने विभिन्न ग्राम सभाओं के लगभग चार हजार किसानों की फसल क्षति का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में शनिवार को चेक वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई। शेष पात्र किसानों को शासन से मुआवजा राशि प्राप्त होने के बाद चेक वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रभावी कदम उठा रही है। फसल क्षति मुआवजा वितरण की यह पहल किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी और उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा करना और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहना डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों के दुख-दर्द को समझते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को पात्रता के अनुसार सभी आवश्यक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन खड्डा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमियमय मालवीय ने किया।

इस अवसर पर खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर निलेश मिश्रा, नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, नगर पंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, चन्द्र प्रकाश तिवारी, कुणाल राव, थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, व्यास गिरी, अजय साहनी, कर्मवीर साहनी, कोमल जायसवाल, राजू गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking