अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।राष्ट्रीय एवं कौमी एकता को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने के क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर गठित परशुराम सेवा संस्थान इकाई का धनजय पांडेय को उत्तर प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बनाया गया।
बता दें कि कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के पंचायत लखिमा निवासी धनंजय पाण्डेय पुत्र कालिका पाण्डेय को परशुराम सेना प्रकोष्ठ मे आई टी सेल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।धनंजय पाण्डेय सदा से ब्राह्मण हित मे सर्वोपरि और गतिशील योगदान देते रहे हैं।ब्राह्मण समाज के लिये सदैव तत्पर और निष्ठावान रहने वाले इनके कुशल कार्यों को देखते हुये संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न पाण्डेय के संतुष्टि एवं प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा इन्हें संस्था में आई टी सेल के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। सोमवार को उन्हें राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा प्रदेश आईटी सेल पद की नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।नियुक्ति के बाद धनंजय पांडेय ने कहा कि आज ब्राम्हणों की स्थिति बड़ी दयनीय हो गई है। ब्राह्मण एक दूसरे के उकसाने पर अपने सगे संबंधियों का उत्पीड़न कर रहे।उनकी दशा और दिशा सुधारने के लिए मैं जी जान एक कर दूँगा। इस संबंध मे राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न पाण्डेय ने कहा कि ब्राम्हण समाज में इनके कुशल कार्यों को देखते हुये संगठन द्वारा धनंजय पाण्डेय को आई टी सेल का उत्तर प्रदेश आईटी सेल प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।इनसे ये आशा है कि ये संगठन के विस्तार एवं मजबुती प्रदान करेंगे।मैं इनके उज्ज्वल भविष्य का कामना करता हूँ।
धनंजय पाण्डेय के नियुक्ति के बाद वेद प्रकाश पांडेय,राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडेय, विनय तिवारी अमरीश पांडेय, धीरज सिंह, उमाशंकर त्रिपाठी अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष नितेश त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय मंडल अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी आदि लोगों ने बधाई दी हैं।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…