News Addaa WhatsApp Group

धर्मान्तरण कराने के मामले में मदरसे के प्रधानाचार्य मौलवी गिरफ्तार, जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 8, 2025  |  3:15 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धर्मान्तरण कराने के मामले में मदरसे के प्रधानाचार्य मौलवी गिरफ्तार, जेल
  • जेल से छुटने पर पिता को हुई जानकारी, मदरसे पर किया हंगामा, पुलिस ने छानबीन किया जांच
  • विपिन के धर्मान्तरण मामले का हुआ खुलासा
  • आर्थिक तंगी का लाभ लेकर कराया धर्मांतरण… विपिन से बनाया नूर आलम

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के जेल से छूटने पर अपने बेटे का पता कोहरगड्डी गांव के मदरसे पर होने और मदरसा के मौलवी द्वारा धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने मौलवी के विरुद्ध धर्मान्तरण कराने आदि का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंसाछपरा गांव निवासी महेन्द्र कुशवाहा दुष्कर्म के मामले में वर्षों बाद जेल से छूटकर आया। पत्नी राबड़ी देवी का धार्मिक रूप कुछ बदला बदला सा लगा। पिता ने अपने बेटे विपिन के बारे में और बदले कार्य-व्यवहार का पता लगाया तो पता चला कि खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव स्थित मदरसे में पढ़ाई करता है। इसे लेकर वह कोहरगड्डी मदरसे पर पहुंच धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने मौलाना सहित दोनों पक्षों को थाने लाकर कड़ाई से पुछताछ की तो युवक को धर्मांतरण कराने की बात सामने आई।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध 115 (2), 352, 351(3) BNS एवं 3/5 (1), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 का केस दर्ज कर सोमवार को खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक शर्मा सिंह यादव, एसआई शशांक राय सिपाही विश्वजीत यादव ने आरोपी अभियुक्त मुजिबुर्हमान पुत्र मुहम्मद हुसैन निवासी पकड़ी दीक्षित थाना भिटौली जनपद कुशीनगर हाल मुकाम कोहरगड्डी मदरसा प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking