News Addaa WhatsApp Group Join करें

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2026  |  4:50 PM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। विगत दिवस दिनांक 23.02.2026 को प्राप्त सूचना पर पुलिस ने तत्काल पंचायतनामा,पोस्टमार्टम सहित विधिक कार्यवाही पूर्ण कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने संज्ञान लेते हुए थाना जटहां बाजार पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 103(1), 338(a) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। लगातार सघन जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं सुरागों के आधार पर पुलिस ने 25.02.2026 को घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त पिंटू उर्फ कोयल पुत्र विशुनी निषाद, निवासी हिरनहीं बिन टोली, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर (उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 5(j)(iv)/6 व 5M/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसने मृतक अंकुश (उम्र करीब 7 वर्ष)—जो उसके ही परिवार का बच्चा था—को पैसे का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने बालक के साथ घोर अपराध किया। पहचान उजागर होने के भय से अभियुक्त ने अपने बनियान से बालक का मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को खैरा माई स्थान के पास बखार में छिपा दिया।
पंजीकृत अभियोग:मु0अ0सं0 20/2026 धारा 103(1), 338(a) बीएनएस (बढ़ोत्तरी) धारा 5(j)(iv)/6 व 5M/6 पाक्सो एक्ट, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर। बरामदगी में मृतक की काले रंग की एक जोड़ी चप्पल घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े व अन्य आपत्तिजनक सामग्रीमालमुकदमाती 52 रुपये की हुई है।

यहां बताना चाहूंगा कि इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, थाना जटहां बाजार,निरीक्षक मनोज पंत, प्रभारी साइबर सेल
निरीक्षक रवि राय, प्रभारी डायल-112
निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट
निरीक्षक अनिल यादव, प्रभारी आईजीआरएस सेल
उ0नि0 देवब्रत यादव, विनोद सिंह, विकास कौल
कां0 शेरबहादुर सिंह, विश्वजीत राय, अनुराग यादव की भूमिका सराहनीय रही हैं। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking