News Addaa WhatsApp Group

धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान पदयात्रा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 10, 2025  |  6:04 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान पदयात्रा

कसया। सोमवार को श्रीश्याम गुणगान निशान पदयात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे के मारवाड़ी समाज के लोगों ने श्रीश्याम फाल्गुन निशान उत्सव के उपलक्ष्य में इस्कॉन मंदिर (चित्रतुलि गली) कसया से श्याम निशान पदयात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक शामिल हुए। इस दौरान विधायक पी.एन पाठक व यात्रा में शामिल लोगों ने जय श्री खाटू श्याम का जयघोष भी किया। यात्रा में भारी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए।यात्रा नगर से निकली तो महिला व पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते देवरिया के श्याम मंदिर के लिए प्रस्थान किए।मारवाड़ी समाज के लोग खाटू श्याम की आकर्षक झांकी के साथ निशान ध्वज हाथ में लेकर नृत्य करते दिखे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

आयोजन समिति के लोगों ने कहा कि होली से पूर्व यह पदयात्रा निकाली जाती है। यह परंपरा हमारे समाज के पूर्वजों ने बनाई है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु नाचते-गाते हुए झांकियों के साथ कसया शिव मंदिर से श्याम मंदिर देवरिया तक 32 किमी पदयात्रा करते हैं। शाम को पहुंच कर पदयात्रा का समापन होती है। इस निशान यात्रा को नगर के आजाद तिराहा, गोला बाजार, हाईवे चौक, दीवानी कचहरी, सिसवा, बनवारी टोला आदि पहुंची, जहां खाटू श्याम की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर देवरिया के लिए प्रस्थान कराया गया व यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कस्बा सहित सिसवा महंथ, बनवारी टोला, मुंडेरा बाबू आदि जगहों पर स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा जलपान कराया गया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल,राज पाठक, सभासद राजेश मद्धेशिया, सूर्यनाथ यादव,अमित मालवीय,संतोष तुलस्यान, अंकित गर्ग, महेश गोयनका, रमेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल अमित तुलस्यान, अंकुर अग्रवाल , पवन अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking