News Addaa WhatsApp Group

दिन-रात बेखौफ चल रहा नहर में मिट्टी का खनन , जिम्मेदार मौन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 26, 2025  |  9:39 PM

99 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिन-रात बेखौफ चल रहा नहर में मिट्टी का खनन , जिम्मेदार मौन

रामकोला, कुशीनगर | रामकोला क्षेत्र के अन्तर्गत प्रेमपुर रजवाहा नहर में साफ- सफाई की विभाग द्वारा बेखौफ धज्जियां उड़ाई जा रही है। नहर में जेसीबी और पोकलेन लगाकर मानक के विपरीत दिन-रात मिट्टी की खुदाई कर डम्फर से ढ़ुलाई किया जा रहा है जिससे नहर पोखरे में तब्दील होती जा रही है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही, उरदहा, अमवा बाजार , रामबर गांव होकर गुजरने वाली प्रेमपुर रजवाहा में इन दिनों जेसीबी मशीन और पोकलेन लगा कर धड़ल्ले से खुदाई किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी के मौन स्वीकृति पर मनमानी तरीके से नहर को मानक के विपरीत खोदा जा रहा है यही नहीं नहर पोखरे में तब्दील होने के साथ ही नहर भीटा विहीन किया जा रहा है। नहर में छोड़- छोड़कर मिट्टी निकासी से टेंडर को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं भी चल रही है। यह भी चर्चा है कि मिट्टी को पैसा लेकर बेचा जा रहा है। दिन-रात डम्फर गाड़ी से मिट्टी की ढुलाई की जारी है। बड़ी- बड़ी गाड़ियों के आवागमन से नहर की पटरी टूट कर गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। जिससे राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। अगल- बगल के गांव वाले उड़ती धूल से परेशान है। उनके घरों पर मिट्टी का ढे़र लग जा रहा है। सरकारी कार्य के चलते ग्रामीण मौन है और अपनी बातों को अधिकारी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। लेकिन उनके अंदर आक्रोश साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तीन माह पूर्व ही इस नहर में सिल्ट सफाई का कार्य हुआ था।

वहीं नहर से खेत की सिंचाई करने वाले किसान परेशान है। किसान सुधीर दुबे ,मुन्ना राय श्री यादव,अखिलेश यादव ,योगेश पाण्डेय, जय प्रकाश राव आदि का कहना है कि जिम्मेदार द्वारा नहर को पोखरे में तब्दील कर दिया जा रहा है। अगर नहर में पानी आता है तो गहराई होने के कारण नहर में सिंचाई के लिए लगे पाइप तक पानी नहीं पहुंचेगा और खेत सिंचित होने से वंचित रह जाएगा और किसानों की फसलें सूख जायेगी। किसानों की सारी लागत बर्बाद हो जायेगी, किसान बैंक तथा साहूकार के कर्ज तले दबता चला जायेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगता है कि इसमें जिम्मेदार अधिकारियों की मोटी डील हुई है।

इस संबंध में नहर विभाग के जेई अवधेश कुमार का कहना है कि हम किसी कार्य से बाहर है आकर देखते हैं।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking