News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों को जिलाजज ने दिलाया शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2022  |  6:03 PM

1,330 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों को जिलाजज ने दिलाया शपथ
  • अधिवक्ता लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ और सभ्य समाज का रीढ़ होता है -अशोक कुमार सिंह (जिला जज)

कुशीनगर। अधिवक्ता लोकतंत्र का एक मजबूत स्तम्भ होता है तो सभ्य समाज की रीढ़ भी। बार और बेंच के समन्वय से आम नागरिकों को सर्वसुलभ न्याय मिलता है। वादों के समय से निस्तारण के लिए आपसी सामन्जस्य बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए अधिवक्ता समाज आगे आये।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उक्त बातें जिला जज कुशीनगर अशोक कुमार सिंह ने कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।आगे कहा कि एक दूसरे का सहयोग करें और न्यायिक कार्यों में सहयोग करें। मेरा शहयोग हमेशा रहेगा। बार काउंसिल के सिरीश मेहरोत्रा ने जरिये मोबाइल से संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता कल्याण के लिये काम करेंगे। बार काउंसिल हमेशा सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि सदस्य बार काउंसिल उत्तर प्रदेश मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि बार संघ बुद्धिजीवीयों का समूह है। बुद्ध की धरती में मिट्टी की खुशबू है और यहां के अधिवक्ताओं में वादकारियों को न्याय दिलाने की निर्भीकता, सत्यता व जिजीविषा है और वास्तव में आप कर्मयोगी हैं। पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल उप्र अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व कर्तव्य का विंदु बनकर न्याय दिलाने का कार्य करता है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष बार काउंसिल उप्र प्रदीप सिंह ने अपने विचार रखे।

District Judge administered oath to the office bearers of Kushinagar Civil Court Bar Association

इस अवसर पर जिला जज श्री सिंह ने नवागत बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, महामन्त्री संजय सिंह बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वगीश्वरनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष अमित मणि त्रिपाठी, पुनीत श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल चौबे, कोषाध्यक्ष महताब आलम, संगठन मंत्री प्रशासन राज नारायण राव, सूचना मंत्री विनय मणि त्रिपाठी, पुस्तकालय मंत्री दीप नारायण मणि त्रिपाठी, सदस्य वरिष्ठ कार्यकरणी राम आधार मिश्रा, सच्चिदानंद उपाध्याय, दिनेश ओझा, हीरालाल सिंह, केशव कुमार मद्धेशिया, विवेक कुमार सिंह, अजित कुमार रावत को शपथ दिलाई। स्वागत भाषण पूर्व बार अध्यक्ष् सुरेंद्र चतुर्वेदी ने दिया। पूर्व महामंत्री अनिल त्रिपाठी ने बार का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अतिथि गण का स्वागत बार के पधाधिकारी गण ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता एसीजेएम सुनील कुमार त्रिपाठी कसया व संचालन जलज सिंह ने किया।

इस दौरान सीजीएम, जेएम नवनीत कश्यप, सिविल जज जूनियर डिवीजन शोभित राय, श्वेता तिवारी सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय रणंजय सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेश पाण्डेय, पूर्व बार अध्यक्ष व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पीएन पाठक, ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व मंत्री आनन्द राय, पंचानन्द मिश्रा, गिरीश चन्द्र राय,समीउल्लाह अंसारी, राजू यादव, राजीव श्रीवास्तव, अहमद अंसारी, तौसिफ अहमद, राकेश सिँह,विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, भुनेश्वरी पा पाण्डेय, उपेंद्र पति त्रिपाठी, सोहराब अली, जितेंद्र पटेल, बलराम सिंह, अजय राय, पुनीत श्रीवस्तव, उमेश चन्द्र दत्त राय, रविन्द्र मणि, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बद्री नारायण दुबे, ओमप्रकाश सिंह,उदयभान यादव,अशोक कुमार राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking