अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर स्थित बरडीहा नहर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपेन्द्र कुमार पुत्र रामदत्त प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी बरवा कोटवा थाना कप्तानगंज अपने बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर चौराहे से अपने घर जा रहें थे।उधर से शैलेश यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी नौरंगिया उम्र 45 वर्ष सत्तन यादव पुत्र रामनाथ निवासी नौरंगिया थाना नेबुआ नौरंगिया दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर जा रहें थे।अभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा नहर के समीप पहुंचे ही थे कि दोनों की बाइक आमने-सामने से टक्कर हो गई।जिसमें उपेन्द्र और शैलेश को गंभीर चोट लगी है।वह सत्तन को हल्की फुल्की चोट लगी है।तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार,कांस्टेबल अनिल यादव मौके पर पहुंचकर घायलों के परिजनों को सूचना दी।
उपेन्द्र के परिजन मौके पर पहुंचकर निजी साधन से उसके इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। शैलेश और सत्तन के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से उनके उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजवाया।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…