कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों के नाराज होकर घर से निकल जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। देर तक बच्चों का पता नहीं चलने पर परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान रहे। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक महेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कराई। पुलिस की त्वरित सक्रियता और सूझबूझ के चलते तीनों बच्चों को देवरिया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, कोइलाशवा निवासी धनेश प्रसाद पुत्र सीताराम ने शुक्रवार शाम थाना चौरा खास पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र राज बीते गुरुवार शाम से घर से गायब है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पता चला कि गांव के ही 16 वर्षीय इरफान पुत्र किस्मत अली तथा 10 वर्षीय पवन पुत्र राजू राजभर भी उसी समय से अपने घरों से गायब हैं।
तीनों बच्चों के एक साथ गायब होने की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक महेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संभावित स्थानों पर जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि तीनों बच्चों को गुरुवार रात बड़हरा बाजार के डोल मेले में एक साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन समेत अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश तेज कर दी।
इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव के ही जुंजान पुत्र रामविलास ने तीनों बच्चों को देवरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर देख लिया। उसने तत्काल इसकी जानकारी गांव में दी और बच्चों का वीडियो भी वाट्सऐप के माध्यम से भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस ने जीआरपी कंट्रोल रूम को भी जानकारी देकर समन्वय स्थापित किया।
इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों को देवरिया स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, उनकी चिंता खुशी में बदल गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
महेश मिश्रा की त्वरित पहल बनी राहत की वजह***!
एक साथ तीन बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक महेश मिश्रा द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सुरागों को जोड़ना शुरू किया गया। डोल मेले से लेकर देवरिया रेलवे स्टेशन तक मिली जानकारी पर तेजी से कार्रवाई और जीआरपी से समन्वय के चलते बच्चों को समय रहते सकुशल बरामद किया जा सका।
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…
मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…
कुशीनगर। जिला मुख्यालय पडरौना में शुक्रवार को वाहन प्रेमियों और उपभोक्ताओं के लिए एक…
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…