News Addaa WhatsApp Group Join करें

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 22, 2026  |  9:11 AM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
  • कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर
  • दो नौजवान युवकों की मौत

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के घुघली-कोटवा मार्ग पर रायपुर फुलवरिया चौराहे के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में देवतहा बाली के सहबजवा निवासी नंदू विश्वकर्मा 40 वर्ष और रामपुर कोटवा निवासी सत्यम कुशवाहा 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के दुकानदारों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस की मदद से कोटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नंदू विश्वकर्मा बिहारी छपरा की ओर से अपने घर लौट रहे थे, जबकि सत्यम कुशवाहा घुघली की तरफ से रामपुर लौट रहे थे। रायपुर फुलवरिया चौराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते कोटवा सीएचसी परिसर में दोनों गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

एक ही हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नेबुआ नौरंगिया पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों के घरों में मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking