News Addaa WhatsApp Group

280 करोड से सुधरेगी हाटा नपा व सुकरौली नगर पंचायत की पेयजल व सीवरेज व्यवस्था

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 28, 2023  |  4:13 PM

571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
280 करोड से सुधरेगी हाटा नपा व सुकरौली नगर पंचायत की पेयजल व सीवरेज व्यवस्था

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय विधायक मोहन वर्मा के प्रयास पर शासन ने नगरपालिका हाटा व नगर पंचायत सुकरौली पानी सप्लाई व सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए करीब 280करोड रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है।सब कुछ ठीक रहा तो इस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।अमृत 2योजना के तहत होने वाले इस पुरे कार्य के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है।इस योजना के तहत हाटा व सुकरौली नगर में पानी की सप्लाई व सीवरेज की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जिससे आम जन को जल निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगा। बरसात के दिनो मे हाटा नपा के सीवरेज के लिए 125.50करोड, 24घंटे पानी की सप्लाई के लिए 108.02करोड ,नगर पंचायत सुकरौली के सीवरेज के लिए 25.71करोड स्वीकृत हुआ है वही 24घंटे पानी के सप्लाई के लिए 20.71करोड स्वीकृत हुआ है।हाटा और सुकरौली में बरसात के दिनो मे जलजमाव व पानी की समस्या बर्षो से बनी हुई थी जिसे चुनाव के दौरान विधायक मोहन वर्मा ने आमजन से वादा किया था कि इस समस्या से आमजन को निजात दिलाया जाएगा। चुनाव जीतने व विधायक बनने के बाद विधायक श्री वर्मा ने इसके लिए प्रयास में जुट गये थे और उनका मेहनत रंग लाया और शासन ने उनके प्रस्ताव को हरी झंडी देने के साथ ही इस पुरे परियोजना के लिए करीब 280करोड रुपये की बित्तीय मंजूरी भी दे दी।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

नगर क्षेत्र को समस्याओं से निजात दिलाएंगे- मोहन वर्मा विधायक

नगर क्षेत्र को हर समस्याओं से निजात दिलाएगे और नगर को सुंदर बनाने का काम किया जाएगा।नगर की जनता को पानी व सीवरेज की समस्या से मुक्त करेंगे। इसके लिए सरकार बनने के बाद से ही लगा था और शासन से स्वीकृत भी मिल गया है।इस पुरी परियोजना पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा और आम जन को जल्द ही राहत मिल जाएगा।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking