कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के निमित्त कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से दिशाएं गुंजायमान हो उठीं। कलश स्थापना के साथ विधिवत यह का शुभारंभ हुआ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंदिर परिसर से समाजसेवी शंभू राय ने फीता काट कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 501 कलशधारी कन्याएं, सैकड़ों दो पहिया व चारपहिया वाहनों पर सवार व पैदल श्रद्धालु शामिल रहे। कलश यात्रा बरवा, सीताराम चौराहा, बंगरापुल, बंगरा रामबक्स राय, पर्वत छपरा, मठिया भोकरिया होते हुए मंदिर के समीप ताल पर पहुंचे। जहां आचार्य राकेश पांडेय के नेतृत्व में विद्याधर शुक्ल, रविकर शुक्ल, धनंजय शास्त्री, चिरंजीवी तिवारी, अतुल तिवारी, राजन शास्त्री आदि यज्ञ पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यज्ञ स्थल पर यजमान नगीना दास, अशोक बरनवाल, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप राय ने विधान पूर्वक कलश स्थापना कराई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः सात बजे से दिन में ग्यारह बजे पूजा अर्चना, तत्पश्चात अपराह्न तीन बजे तक कथा प्रवचन व रात में आदर्श रामजानकी रामलीला मंडल अयोध्या मिथिला धाम द्वारा मंचन किया जाएगा। हवन व पूर्णाहुति 30 मार्च को होगी।
इस दौरान रमाकांत पाण्डेय, जिपंस मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, दहारी चौहान, दुर्गेश खरवार धुरखेली कनौजिया, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य प्रिंस शुक्ला, पिंकू खरवार, रंजन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…