News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही : प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का प्रयोग कर छात्रों को दक्ष बनाएं- बीईओ

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 21, 2023  |  7:00 PM

576 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही : प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का प्रयोग कर छात्रों को दक्ष बनाएं- बीईओ

कुशीनगर। दुदही ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के अंतर्गत कक्षा 4 व 5 में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक के दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण/ कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

संख्या ज्ञान दूसरे दिन के प्रशिक्षण का विषय रहा। एआरपीगण अनिल सिंह, विनोद कुमार, देवेंद्र पांडेय, रामेश्वर यादव व मनोज श्रीवास्तव ने 50-50 शिक्षकों के अलग – अलग बैच को विभिन्न सत्रों में दो स्तर क्रमश: बेसिक व एडवांस पर संख्या ज्ञान (गणित) हेतु प्रशिक्षित किया। प्रथम संस्था के डिस्ट्रिक्ट को आर्डिनेटर गौरव विमल ने गणितीय संक्रियाओं की सरल समझ हेतु प्रस्तुतिकरण किया। प्रशिक्षण में बेसिक स्तर व एडवांस स्तर गणित की समस्त गतिविधियां कराई गईं। इसके पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ शिक्षिका सपना द्वारा प्रतिवेदन व अभियान गीत से हुआ। समूह संख्या पांच के रंजीत सिंह, शुभम गुप्ता, धनन्जय मिश्र, ब्रजेंद्र सिंह, राधेश्याम राव, प्रदीप मिश्र, मसरुर आलम, सतीश राय, कुंवर विक्रम प्रताप सिंह ने सप्ताह संख्या आठ के दूसरे दिन के क्रियाकलापों का चार्ट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए बीईओ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि कक्षा 4 व 5 के बच्चों में संख्या ज्ञान की दक्षता में कमी को पूरा करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में 24 सप्ताह का रेमेडियल कोर्स कराया जाएगा। शिक्षक प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का विद्यालय में प्रयोग कर छात्रों को दक्ष बनाएं। इस दौरान ओपी सिंह, रवि कुमार आर्य, रुबी गुप्ता, इसरावती, कुशवाहा, सुनीता मल्ल, राजकुमार जाटव, सत्येंद्र सिंह, सुभाष यादव, राजीव सिंह, अरुण तिवारी, इंद्रजीत प्रसाद, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking