तुरकपट्टी। दुदही बीआरसी परिसर में शनिवार को ब्लाक स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें ब्लाक के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों की विज्ञान एवं गणित के प्रति लगन व प्रतिभा दिखी। बच्चों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट को लोगों ने सराहा। क्विज में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2023 के तहत गणित विज्ञान प्रतियोगिता एवं विज्ञान माडल प्रदर्शनी में शामिल करीब 100 छात्रों ने विज्ञान व गणित पर केन्द्रित विषय पर कई खूबसूरत मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में शामिल किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुमताज अंसारी ने कहा कि छात्रों को रुचिपूर्ण अधिगम और व्यावहारिक गतिविधियों में संलग्न करने के लिए इन प्रदर्शनियों को समय के नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाना चाहिए। बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान में बदलते हैं और उनकी चिंतन शक्ति का दायरा बढ़ाते हैं।
बच्चों को अपने आस-पास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान की उपस्थिति का अनुभव कराना और ज्ञात कराना कि हम भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण से अधिगम प्रक्रिया को जोड़कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं तथा अनेक समस्या ओं का समाधान भी कर सकते है। इस दौरान क्विज का भी आयोजन हुआ। जिसमें कुमारी आंचल प्रथम, कुमारी आरती द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बीईओ ने बताया कि प्रदर्शनी के तीन विजेताओं को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।
इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, एआरपी गण अनिल सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, रामेश्वर यादव, विनोद प्रसाद, विद्या सिंह, बांके बिहारी, रामनरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…