पडरौना/कुशीनगर पडरौना शहर और देहात में बिजली व्यवस्था में गुरुवार को कोई सुधार किया गया। विद्युत उपकेंद्र पडरौना के पावर हाउस में लगे जर्जर ब्रेकर के स्थान पर नया ब्रेकर लगाया गया। इसके चलते गुरुवार को दोपहर से लेकर रात दस बजे तक पडरौना उपकेंद्र से जुड़े टाउन नम्बर एक व दो,परसौनी कला,देवरिया पांडेय,दुदही व जिला उद्योग फीडर की आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार दोपहर से लेकर देर रात तक बिजली नहीं आई थी। उमस भरी गर्मी से आजिज लोगों ने जनरेटर का सहारा लिया तो गांव के लोगों ने घर से बाहर निकल पंखा हिलाते नजर आए। दोपहर से लेकर देर रात तक बिजली नहीं आने से व्यापारियों और गांव के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दिन भर बिना बिजली के परेशान रहे पडरौना शहर व गांव के लोग: गुरुवार को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने की दशा में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पुरा दिन खुले में रहना पड़ा,जबकि व्यवसायी और गांव के लोग परेशान रहे। बिजली नहीं आने से मोबाइल फोन तक लोगों के बंद हो गए थे।
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…