News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षा मानव जीवन के लिए ज्ञान की वह कंजी है जो संसार के समस्त बंद दरवाजे को खोलती है: शिवदयाल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 23, 2023  |  5:12 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षा मानव जीवन के लिए ज्ञान की वह कंजी है जो संसार के समस्त बंद दरवाजे को खोलती है: शिवदयाल WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिंरौली बाजार निवासी शिक्षक समाज सेवी शिवदयाल सर जो क्षेत्र में शिक्षा कि अलैकिक दिप जलाये हुए हैं।उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि शिक्षा मानव जीवन के लिए ज्ञान की वह कंजी है जो संसार के समस्त बंद दरवाजे को खोलती है। शिक्षा मानव जीवन के दिशा एवं धाराएँ को बदल देती है। मानव सृष्टि की वह सर्वोत्तम कृति है जिसकी तुलना संसार के किसी भी जीव जन्तु, प्राणी से नहीं की जा सकती।ठीक उसी प्रकार शिक्षा मानव का वह बहुमूल्य आभूषण है जिसके साथ संसार के किसी भी वस्तु से तुलना नहीं की जा सकती।शिक्षा का सीधा व सरल अर्थ ’ सीखना-सीखाना‘ है। शिक्षा का मूल्य वही ज्यादा जानता है जिसको नही मिली। शिक्षा मानव के व्यक्तिगत विकास सामाजिक विकास व राष्ट्रीय विकास के लिए एक सशक्त हथियार है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

जहाँ की शिक्षा का स्तर जितना उच्च होगा वह देश, विकास की ऊँचाईयों पर उतने ही अधिक स्तर पर पहुँचेगा। जिज्ञासा और संसार की आश्चर्य कर देने वाली रहस्यात्मक तथ्यों ने मानव मन को सच्चाई की खोज के लिए प्रेरित किया।सत्य जानने की जिज्ञासा ने ज्ञान व रूचि को जन्म दिया। परिणामस्वरूप विज्ञान तत्पश्चात् शिक्षा का जन्म हुआ।आज मानव शिक्षा रूपी ज्योति के आलोक में समस्त संसार के छिपे रहस्यों को ज्ञान के द्वारा प्रकाशित कर रहा है।शिक्षा वह प्रकाशमान ज्वाला है जो अज्ञानता के अंधेरे को मिटाकर सत्य को हमारे समक्ष प्रस्तुत करता हैं। शिक्षा वह क्रांक्ति का मशाल है जो समस्त मानव जाति को प्रकाशित करता है। शिक्षा मानव को स्वतंत्र करता है। शिक्षा मानव मस्तिष्क की वह शक्तियाँ है जो सूर्य की किरणों के समान है जब वह केन्द्रित होती है तो चमक उठती है फिर नव-सृजन, सृजन एवं सृजन की धाराएँ अनंत सृजन की ओर निरतंर बहती चली जाती है। शिक्षा का मूल्य वह निरक्षर व्यक्ति के लिए ऐसी संजीवनी है जैसे कि मृत के लिए अमृत। शिक्षा मानव के शक्ति व क्षमता को विश्व के विशाल मंच में प्रस्तुत करता है।

शिक्षा मानव का वह आभूषण है जिसकी तुलना संसार के किसी भी वस्तु के मूल्य से नहीं की जा सकती। जब तक व्यक्ति के पास शिक्षा रूपी हथियार न हो तो वह अपना विचार व अभिव्यक्ति लोगों तक सटीक व प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने में असमर्थ होता हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking