News Addaa WhatsApp Group

ईंट भट्ठे पर मिट्टी ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत

सुनील नीलम

Reported By:

May 29, 2025  |  7:49 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ईंट भट्ठे पर मिट्टी ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत

कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के बड़गांव के टोला बेलवनिया के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर गुरुवार सुबह मिट्टी ढुलाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो किशोर मजदूर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मृतकों की पहचान करन प्रसाद (15 वर्ष), पिता- बिरजू प्रसाद, और संजीव प्रसाद (15 वर्ष), पिता- रमेश प्रसाद, दोनों निवासी बड़गांव के रूप में हुई है। दोनों किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी गिराने का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि भट्ठे पर पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक घबरा गया और वाहन को तेजी से भगाने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे दोनों किशोर उसके नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग बच्चों से जोखिम भरा काम करवाना गंभीर लापरवाही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking