खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के खड्डा-बंजारीपट्टी मार्ग स्थित एक क्लिनिक के समीप बुधवार की शाम मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों के गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भर्ती कराया गया जहां से गम्भीर अवस्था में चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
खड्डा इलाके सटे नदी पार स्थित महराजगंज जिले के सोहगीबरवा गांव के नौका टोला निवासी अरविंद (22 वर्ष) अपने एक साथी के साथ बुधवार की शाम बंजारीपट्टी की ओर से खड्डा आ रहे थे कि सरस्वती देवी पीजी कॉलेज की ओर मुड़ने वाली सड़क के समीप रखे ईंट से टकराकर गिर गये। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…