News Addaa WhatsApp Group Join करें

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक यादव के सीने पर सजा स्वर्ण पदक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 15, 2026  |  1:43 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक यादव के सीने पर सजा स्वर्ण पदक

कुशीनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कुशीनगर पुलिस के लिए गौरव का पल रहा। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक और थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए गए इन सेवा सम्मानों ने कुशीनगर पुलिस की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।
शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। दोनों अधिकारियों के सम्मानित होने पर पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल रहा।
समारोह में निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति को रजत पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक अनिल सिंह यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक, उपनिरीक्षक राम बहाल सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी सोनू कुमार एवं राहुल सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बताते चले कि डायल-112 के कर्मियों को भी सम्मान मिला हैं। आपातकालीन सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले डायल-112 के उपनिरीक्षक जयकुमार, मुख्य आरक्षी चालक मनोज शर्मा, आरक्षी अरविन्द कुमार और होमगार्ड चालक जयप्रकाश गुप्ता को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी..!

एसपी केशव कुमार ने सभी पदक विजेताओं और सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सेवा पदक पुलिसकर्मियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सेवा के लिए कुशीनगर पुलिस पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।

खास बात यह रही कि स्वतंत्रता दिवस के मंच पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा और थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव की स्वर्णिम उपलब्धि ने कुशीनगर पुलिस की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking