News Addaa WhatsApp Group

मोहब्बत के पैगाम के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 16, 2024  |  7:46 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोहब्बत के पैगाम के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
  • बड़ी संख्या में लोगों ने किया इस्तकबाल,बाँटी मिठाइयां

तुर्कपट्टी। जुबां पर अमन के तराने और हथेलियों में दुआओं की शक्ल हो तो पैगम्बर हजरत मोहम्मद की आमद का दिन और खास हो जाता है। क्योंकि यही इस्लाम की ताकत और पहचान है। उक्त बातें महासोंन बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना तौकीर आलम ने कही।वह रविवार की सुबह महासोंन से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को रवाना कर रहे थे।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

उन्होंने कहा कि इस्लाम इंसानियत,हक-हकूककी हिफाजत का नाम है।इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए 571 ईसवी की तीसरी ईद अर्थात बारह तारीख अव्वल को हजरत मोहम्मद की पैदाइश हुई थी। मौलाना ने सभी से देश की एकता अउर अखण्डता को मजबूत करने के साथ आपसी सौहार्द को और मजबूत करने पर बल दिया। इसी प्रकार बसडीला पांडेय,महुअवा कारखाना में हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी में भब्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग हाथों में इस्लामी झंडा के साथ तिरंगा ले रखे थे।और नबी के नारे लगा रहे थे। जुलूस महासोंन बड़ी मस्जिद से होता हुआ बसडीला जामा मस्जिद, रावतपार, डिग्री, महासुन, फुरसतपुर, मारवाड़ी बेलवा, झनकौल,छहू चौराहा, तेंदुवा, अमवा दुबे पुनः बसडीला पाण्डेय आकर जुलूस समाप्त हुआ। रास्ते में फूलों से, चमकीले कागजों से, झंडा, पतंगियों क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह जगह जल्पनान की भी ब्यवस्था की गई थी ।जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान सभी शामिल हुए। मुन्ना अली रावतपार ने नात पढ़कर चार चांद लगाया।

जुलूस के समाप्ति स्थल पर मुहम्मद कलाम साहब,मुर्तुजा अंसारी,हारून कादरी तथा आरिफ अली ने मोहम्मद साहब के विचारों के साथ समाज में एकता का संदेश दिया। इसमें मुख्य रूप से आफताब आलम,फारूक अंसारी,कासिम अली,शमसुद्दीन ठीकेदार,अजरुद्दीन अंसारी,छोटे अली,मंसूर आलम,मंजूर अली,नैमुल्लाह सिद्दीकी,मुर्तुजा सिद्दीकी हारून सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking