News Addaa WhatsApp Group

एक ही रात में दो दुकानों में हुई चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 17, 2025  |  7:03 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक ही रात में दो दुकानों में हुई चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर उसमें रखा नगदी और हजारों रुपयों का सामान उठा ले गये। जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने स्थानीय थाना पर तहरीर देकर चोरों के खिलाफ आवश्यक की मांग की है।

रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा शिव मंदिर (अमवा धाम नगर) स्थित शत्रुघ्न चौरसिया पुत्र रमाकांत चौरसिया की किराना और ग्राम कठघरही निवासी अच्छेलाल चौरसिया पुत्र पारस चौरसिया के चौरसिया ट्रेवल्स जन सेवा केन्द्र बड़ौदा यूपी बैंक में शुक्रवार/ शनिवार की रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

अज्ञात चोरों ने किराना के दुकान में रखा 25 हजार पांच सौ रुपए नगद व लगभग 5 हजार रुपए का सामान और जन सेवा केन्द्र से करीब 20 हजार रूपए नगद और तीन लैपटॉप, 2 फिंगर प्रिंट तथा डिवाइस की चोरी की है। दुकानदार बसहियां अमवा निवासी शत्रुघ्न चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि 10 बजे के लगभग रोज की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। अच्छेलाल भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह सूचना पाकर दोनों दुकानदार अपने-अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर कुछ ऊपर उठा है। दुकानदारों ने अपनी -अपनी दुकान का निरीक्षण करने के बाद अज्ञात चोरों द्वारा नगदी सहित सामान चोरी करने की घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि भोर तीन बजे के लगभग अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। दुकानदारों ने आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking