कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को थाना कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पड़ोसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 230/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। लगातार की जा रही तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए मामले में वांछित आरोपी अमन चौधरी पुत्र घरभरन चौधरी, निवासी भड़सर, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के साथ ही आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, नाबालिग को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, कांस्टेबल धन्नजय प्रजापति, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव की भूमिका सराहनीय रही।
कप्तानगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के रूप में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…