News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद कुशीनगर में निर्वाचन सम्पन्न होने है, जानिए कब से….

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2022  |  7:40 PM

415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद कुशीनगर में निर्वाचन सम्पन्न होने है, जानिए कब से….

कुशीनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया है कि विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह जिनका कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है, से होने वाली रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत किया गया है l जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रमेश रंजन ने यह जानकारी देते हुए निर्वाचन के कार्यक्रम के विवरण में बताया है कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 05 जनवरी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 12 जनवरी, नाम निर्देशनों की जांच हेतु दिनांक 13 जनवरी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 जनवरी, मतदान की तिथि व समय 30 जनवरी को पूर्वाह्न 08 बजे से सायं 04 बजे तक, मतगणना का दिनांक 02 फरवरी निर्धारित है तथा वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न कर लिया जायेगा 04 फरवरी निर्धारित किया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के सन्दर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद कुशीनगर में निर्वाचन सम्पन्न होने है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद कुशीनगर में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार 26 दिसम्बर 2016 में दिए गए प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking