News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुर्गा पूजा पांडाल में सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत वितरण खंड ने जारी किया दिशा निर्देश

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 5, 2024  |  6:26 PM

327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुर्गा पूजा पांडाल में सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत वितरण खंड ने जारी किया दिशा निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • विद्युत वितरण खंड कसया के एक्सईएन ने दी दुर्गा पूजा आयोजन समितियों को सलाह
  • कटिया कनेक्शन न जोड़ें, अस्थाई संयोजन के लिए करें आवेदन

कुशीनगर। विद्युत वितरण खंड कसया के अधिशासी अभियंता आरके सिंह दुर्गा पूजा पांडालों में सुरक्षा के मद्देनजर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

उक्त प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि पांडाल की स्थापना एचटी व एलटी लाईन के तारों के नीचे, विद्युत परिवर्तक या पोल समीप न करें। पांडाल में लाइट एवं सजावट का कार्य अनुभवी व लाईसेंस प्राप्त ठीकेदार से ही कराएं। सुरक्षा की दृष्टि से उचित क्षमता का फ्यूज व एमसीबी अवश्य लगवाएं। लाइट के लिए आईएसआई मार्क वाले उचित क्षमता के केबिल का प्रयोग करें। पांडाल में लगे विद्युत उपकरणों की अर्थिंग कराना सुनिश्चित करें। सजावट हेतु उपयोग में लाये जाने वाले विद्युत तार कहीं भी टूटे न हों तथा ज्वाइंट पर अच्छी क्वालिटी का टेप लगाना सुनिश्चित करें। कोई भी विद्युत केबिल लोहे के पाईप से सटा न हो। यथासंभव हैलोजन लाइट का प्रयोग न करें, एलईडी वल्ब का प्रयोग करें। नियमानुसार विद्युत विभाग में आवेदन करके अस्थाई विद्युत संयोजन अवश्य प्राप्त करे, कटिया न लगाएं।

एसडीओ चंदन सिंह व गुरवलिया उपकेंद्र के जेई योगेश गुप्ता ने संयुक्त रुप से बताया कि दुर्गा पूजा पांडाल जिस क्षेत्र में हो उस उपकेन्द्र के अवर अभियंता नम्बर अवश्य रखें जिससे विषम परिस्थिति में संपर्क किया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking