News Addaa WhatsApp Group

शनिवार को दिनभर बाधित रहेगी गुरवलिया उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 19, 2024  |  6:50 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शनिवार को दिनभर बाधित रहेगी गुरवलिया उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति
  • तुरकपट्टी- गुरवलिया बिजली उपकेंद्र का मामला
  • क्षमता वृद्धि के लिए होगा ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य
  • प्रातः 6 बजे से 24 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति

कुशीनगर। 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र गुरवलिया से जुड़े उपभोक्ताओं को शनिवार को समूचे दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

बताते चलें कि उक्त उपकेंद्र पर राजापाकड़, विजयपुर, तुर्कपट्टी व बसडीला चार फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके लिए दो पांच – पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। उपकेंद्र पर अत्यधिक लोड बढ़ जाने के कारण ओवरलोड की स्थिति में उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती व फाल्ट का सामना करना पड़ता था। अब उक्त ट्रांसफार्मरों में से एक की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जा रही है। उपकेंद्र के जेई योगेश गुप्ता ने बताया कि इसके लिए शनिवार को अधिशासी अभियंता आरके सिंह व एसडीओ चंदन सिंह की उपस्थिति में ट्रांसफार्मर स्थापित होगा।

उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े दो फील्डरों में प्रातः 6 बजे से 24 घंटे तथा दो अन्य फील्डरों में 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए उपभोक्ता मोबाइल चार्ज, मोटर से पानी भरने जैसे आवश्यक कार्य समय से पूर्व कर लें।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking