News Addaa WhatsApp Group

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 5, 2024  |  7:05 PM

283 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस
  • प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने एवं पर्यावरण को संरक्षित एवं हरा भरा रखने हेतु दिलाई गई शपथ।

कसया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह कुशीनगर के करुणा सागर पार्क में अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर, नगर पालिका परिषद कुशीनगर एवं वन विभाग सामाजिक वानिकी प्रभाग, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पौधों को संरक्षित रखने हेतु ट्री-गार्ड के साथ विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों को रोपित कर पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा रखने एवं प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

रोटरी के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष-प्रतिनिधि राकेश जयसवाल ने कहा कि विविध कारणों से वर्तमान समय में पृथ्वी पर तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे सामान्य जीवन जीना कठिन होता जा रहा है इसलिए अब हम सबको पौधा लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।

अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आज रोटरी क्लब, वन विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया, इसके अलावा शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन 5 जून से 21 जून के तक नगर पालिका में बने वेस्ट टू अंडर पार्क में पौधारोपण कर स्वच्छता समारोह मनाया जाएगा साथ ही 14 जून से 21 जून के मध्य निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राणा ने बताया कि पर्यावरण में हो रहे तेजी से बदलाव रोकने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है इससे वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में पौधे लगाने होंगे।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सह-सचिव अखिलेश शर्मा, डॉ. जे.के. पटेल, सह-कोषाध्यक्ष सदरे आलम, आनंद जायसवाल, आदिल खान, क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राणा, सभासद केशव सिंह, पूर्व सभासद रामाधार यादव, वन दरोगा जलालुद्दीन, रामाधार, पारसनाथ पटेल, वन रक्षक विवेक कुमार, मुकेश कुमार, संतोष यादव, नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी, हरेंद्र यादव, मोहम्मद मुस्तफा, साकेत गोविंद राव, कमोद पाण्डेय, मुन्ना, रिजवान, राजकुमार, अमन श्रीवास्तव एवं देवेंदु गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking