News Addaa WhatsApp Group

एसडीएम की पहल पर दो दशक पुराने मार्ग विवाद का पटाक्षेप

सुनील नीलम

Reported By:

May 4, 2025  |  5:46 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसडीएम की पहल पर दो दशक पुराने मार्ग विवाद का पटाक्षेप
  • कोईंदी बरियारपुर का मामला,
  • भारी विरोध के बीच राजस्व टीम ने कराया रास्ते का पुनर्निर्धारण

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। सेवरही ब्लाक के ग्राम कोइंदी बरियारपुर में रविवार को वर्षों से चला आ रहा सेक्टर मार्ग विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझ गया। तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेज कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

करीब बीस वर्षों से अराजी संख्या 526 को लेकर गांव में पक्ष-विपक्ष आमने-सामने थे। पंचायत स्तर पर सुलह की कई कोशिशें नाकाम रही थीं। मामले के तहसील दिवस तक पहुंचने पर एसडीएम ने पैमाइश कर दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष निस्तारण का आदेश दिया।

राजस्व निरीक्षक वेदप्रकाश और लेखपाल कमरुज्जमा ने वादी-प्रतिवादी, ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में पैमाइश शुरू की। कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे विरोध टिक नहीं सका। राजस्व अभिलेखों के आधार पर रास्ता चिन्हित कर ग्राम समाज के खाते में दर्ज कर दिया गया। इस निर्णय पर दोनों पक्षों ने अंततः सहमति जताई। गांव में बीस साल पुराने विवाद के समाधान से राहत और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने राजस्व टीम की निष्पक्षता और प्रशासन की तत्परता की सराहना की है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking