खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बृहद् गो आश्रय केन्द्र कोप जंगल का गुरुवार को एसडीएम मोहम्मद जफर ने स्थलीय निरीक्षण कर गौ आश्रय केन्द्र की जांच की। स्थलीय निरीक्षण में एसडीएम ने पशुओं को खाने के लिए भूसा, हरे चारे एवं रखरखाव, स्वच्छ पानी की उपलब्धता देख संतोष व्यक्त कर ग्राम प्रधान को सभी समुचित प्रवंधन के निर्देश दिए।
गुरुवार को एसडीएम मोहम्मद जफर ने बीडीओ विनीत यादव एवं अन्य अधिकारियों के साथ बृहद गौ आश्रय केन्द्र कोप जंगल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पशुओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा ने पशुओं को पर्याप्त मात्रा में भूसा भंडारण एवं हरे चारे के बाबत जानकारी दी और समुचित प्रबंध के बारे में बताया। गुड़ और पौष्टिक आहार का समय समय पर देने एवं पशुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए टीकाकरण आदि पूरा रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पशु मित्र जितेन्द्र गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सहित ग्राम सचिव सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…