News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 22, 2026  |  8:33 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग WhatsApp
Responsive image
  • लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को खड्डा तहसील के लेखपालों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष विभव कुमार शर्मा की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ), एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल राजस्व विभाग की मेहनती, ईमानदार एवं जनता से सीधे जुड़े कर्मचारी हैं। लेखपालों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ भूमि संबंधी विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण एवं अन्य राजस्व कार्यों का निस्तारण किया जाता है। ऐसे में बिना पर्याप्त परीक्षण के किसी लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, उसके उद्देश्य तथा लेखपाल की वास्तविक भूमिका एवं अधिकार क्षेत्र का पर्याप्त परीक्षण किए बिना ट्रैप कार्रवाई किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। संघ ने कहा कि भूमि विवाद, पैमाइश अथवा अतिक्रमण हटाने जैसे मामलों में कई बार संबंधित पक्ष लेखपाल पर दबाव बनाने या निजी स्वार्थ के लिए शिकायत का सहारा लेते हैं।

धरना-प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष विभव कुमार शर्मा, मंत्री अभिमन्यु मिश्रा, संरक्षक मधुकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीश, उपाध्यक्ष मुमताज अहमद, उपमंत्री मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार केसरी, ऑडिटर बृजकिशोर, संगठन मंत्री हेमन्त नाथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामानंद यादव सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking