News Addaa WhatsApp Group

एसपी जीआरपी गोरखपुर की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2025  |  1:49 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी जीआरपी गोरखपुर की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति

गोरखपुर। रेलवे पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र की पत्नी एवं प्रख्यात शिक्षाविद् श्रीमती विभा मिश्रा (1995 बैच, प्रांतीय शिक्षा सेवा) को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वे अब संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशिक्षण), राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), लखनऊ पद पर पदोन्नत की गई हैं।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

पूर्व में श्रीमती मिश्रा उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), उन्नाव के पद पर कार्यरत थीं, जहां उनके प्रशासनिक कौशल, शैक्षिक सुधार के प्रति समर्पण एवं नवाचारपूर्ण पहल की व्यापक सराहना हुई।

पदोन्नति की खबर के बाद शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर दौड़ गई। विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों तथा सहयोगियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इधर, एसपी रेलवे गोरखपुर श्री लक्ष्मी निवास मिश्र के नेतृत्व में कार्यरत जीआरपी गोरखपुर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी विशेष उत्साह और गर्व का माहौल है। पदोन्नति को परिवार के साथ-साथ पूरे जीआरपी गोरखपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

सभी ने इस उपलब्धि को श्रीमती विभा मिश्रा के समर्पण, परिश्रम और शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान का परिणाम बताया।

संबंधित खबरें
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

गोरखपुर, 27 मार्च 2026। रेलवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की…

मिशन शक्ति 5.0 का असर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का पाठ
मिशन शक्ति 5.0 का असर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का पाठ

गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोरखपुर द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के…

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान 
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान 

गोरखपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking