News Addaa WhatsApp Group Join करें

डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की ईमानदारी ने जीता दिल—नाबालिग बच्ची भी सुरक्षित, परिवार को लौटे जेवर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 19, 2026  |  7:07 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की ईमानदारी ने जीता दिल—नाबालिग बच्ची भी सुरक्षित, परिवार को लौटे जेवर!

गोरखपुर। जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम ने ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात से भरे हैंड पर्स को उसके असली स्वामी को सुरक्षित सुपुर्द किया। साथ ही स्टेशन पर अकेली मिली नाबालिग बच्ची को भी सुरक्षित चाइल्ड लाइन के हवाले कर सराहनीय कार्य किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (सर्किल गोरखपुर) विनोद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
दिनांक 19.02.2026 को चेकिंग अभियान के दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर ड्यूटी पर तैनात का0 गोविन्द उपाध्याय को डस्टबीन के पास एक हैंड पर्स लावारिस हालत में मिला। आसपास पूछताछ के बावजूद पर्स का स्वामी तत्काल नहीं मिल सका। इसी दौरान उसी प्लेटफॉर्म पर अकेली खड़ी एक नाबालिग लड़की से म0हे0का0 गोदावरी ओझा ने पूछताछ की, जिसने अपना नाम हिना (काल्पनिक), उम्र लगभग 13 वर्ष, निवासी सिवान (बिहार) बताया। बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे प्लेटफॉर्म नंबर 02 स्थित चाइल्ड लाइन गोरखपुर के सदस्यों को सुपुर्द किया गया।
पर्स की जांच में कोई संपर्क नंबर या पहचान पत्र नहीं मिलने पर उसमें मौजूद पीली धातु (सोना) के आभूषण—एक जोड़ी कंगन, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी झाला तथा एक अदद चैन—को लावारिस माल के रूप में थाना रोजनामचा आम में दाखिल किया गया।
कुछ समय बाद थाना हाजा पर इजहार कुरैशी पुत्र डोमा कुरैशी, निवासी थाना बड़हरिया, जनपद सिवान (बिहार), अपनी पत्नी चंदा खातून एवं बेटी हिना के साथ उपस्थित हुए और पर्स व आभूषणों को अपना बताया। उन्होंने बताया कि बच्ची घर से जेवर लेकर आई थी, पुलिस को देखकर घबरा जाने के कारण उसने पर्स से इंकार कर दिया था। पूर्ण सत्यापन के बाद एक अदद सुपुर्दगी नामा तैयार कर पर्स व समस्त सामान इजहार कुरैशी को सुरक्षित सौंप दिया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस उत्कृष्ट एवं मानवीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने जीआरपी टीम को ₹1,000/- नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
ईमानदारी, सतर्कता और संवेदनशीलता की इस मिसाल ने एक बार फिर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking